Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवक की पिटाई, तीन पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। रंजिश के चलते दोस्त संग जा रहे युवक की रास्ते में रोककर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के खरगापुर निवासी शाकिर पुत्र हाशिम ने सांगीपुर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई आकिब और उसका दोस्त साकिब के 31 अगस्त को बाइक से बुआ के घर विलियमपुर जा रहे थे। रास्ते में अरमान पुत्र खिल्लन, आलम, सरवर, पुत्र समीर निवासी सकुहाबाद थाना लीलापुर, रास्ते में रोककर गालियां देते हुए मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.