प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर तेलियानी निवासी रेशमा पत्नी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह भूसा लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की। उसी रंजिश को लेकर बुधवार की रात करीब एक बजे पड़ोसी चार अज्ञात आरोपियों के साथ घर पहुंचा। आरोपियों ने अवैध असलहा के बल पर देवर सुरजीत के साथ मारपीट की। पीड़िता बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट कर जानलेवा धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सेलाकुई में पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप,मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...