Pratapgarh Kunda News: रंजिश में भाई-बहन को पीटा, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के रानीमऊ लाला बाजार गांव निवासी कंचन पांडेय पत्नी शिवराम पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। आठ सितम्बर की शाम करीब चार बजे उसका बेटा अतुल पांडेय गेहूं पिसाने चक्की पर जा रहा था। तभी परिवार के ही कुछ लोग गालियां देते हुए उसे लाठी से पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर उसकी बेटी कोमल पांडेय और शशिमणि की बेटी रिया छुड़ाने दौड़ी तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए मारा पीटा। जिससे सभी लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता कंचन पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने गोलू, विमल, नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.