Pratapgarh Kunda News: रंजिश में भाई-बहन को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के सुल्तानपुर मोहल्ला निवासी पवन कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे रंजिश को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग उसे गालियां देते हुए पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर उसकी बहन आरती उसे बचाने दौड़ी तो उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित पवन की तहरीर पर पुलिस ने सितारा सरोज पत्नी हरिश्चन्द, वीरेन्द्र कुमार सरोज, मीना देवी पुत्री अशर्फी लाल, प्रिन्स सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.