प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कलवरिया कैमा गांव निवासी विजय कुमार हरिजन ने पुलिस को तहरीर दी। चार अगस्त की सुबह वह खेतों से घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी रंजिश में गालियां देने लगे, मना करने पर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर उसका भाई अजय कुमार हरिजन उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पवन कुमार हरिजन, नवीन, प्रवीण हरिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मारपीट में तीन लोग जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...