Pratapgarh Kunda News: रंजिश में परिवार पर हमला, चार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। भवदासपुर गांव निवासी पुत्तीलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि तीन अक्तूबर की शाम करीब छह बजे रंजिश पड़ोसी उसके दरवाजे पर आकर उसको गालियां देने लगे। उसने गालियों का विरोध किया तो उसको पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने आए उसके भाई गिरधारी पटेल, आदेश पटेल, उसकी बेटी सरिता और सविता को भी मारा पीटा। फरसे से हमले में गिरधारी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने पुत्तीलाल की उक्त तहरीर पर श्याम लाल पटेल, गुड्डू पटेल, किशन, पुष्पा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.