प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के खुशियाल का पुरवा गांव निवासी गुरुवार को अपराह्न रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सुरेश सिंह, मुनेश सिंह, अरविन्द सिंह, अनारा देवी, सुनीता देवी, उपासी सिंह और दूसरे पक्ष से ज्ञान सिंह, गुडडू सिंह, किरन सिंह, अनीता सिंह, सुनीता सिंह गंभीर घायल हो गई। परिजन घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी अनारा सिंह,सुरेश सिंह, मुनेश सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...