Pratapgarh Kunda News: रंजिश में दंपती से की मारपीट, चार लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई चौराहा गांव निवासी भावना देवी पत्नी जयराम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे बेटा रुद्राक्ष उसकी जेठानी के दरवाजे पर गया था। इससे नाराज होकर वह लोग उसे गालियां देते हुए लाठी से पीटने लगे। चीख सुनकर पति जयराम सिंह आया तो उसे भी मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता भावना की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गावती पत्नी पउवा सिंह, अनीता पुत्री पऊवा सिंह, मेचकूर देवी पुत्री पऊवा सिंह को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.