प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी शिव प्रसाद के 35 वर्षीय बेटे जगदीश पटेल और उसकी 32 वर्षीय पत्नी बिट्टन पटेल को शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोगो ने रंजिश में गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...