Pratapgarh Kunda News: रंजिश में चालक की पिटाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन गांव निवासी 35 वर्षीय संतलाल सरोज ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को दोपहर में चिरकुट्टी से भाड़ा लेकर शेखूपुर गया था। वापसी में शेखूपुर बाजार में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ई-रिक्शा चालक का आरोप है कि आरोपी मारपीट के दौरान गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते रहे। उसका हाथ फैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना की शिकायत मिली हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.