प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के बझान गांव निवासी मो. सलीम की करीब के छतरपुर के कुछ युवकों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि सात अगस्त को सलीम बाइक से सांगीपुर जा रहा था। कटका बाजार के पास पहले से मौजूद छतरपुर निवासी आयुष सिंह, बादल सिंह और एक अज्ञात ने सलीम को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...