Pratapgarh Kunda News: रंजिश के चलते खौलते तेल में धकेलने से शिक्षामित्र झुलसा, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: भंडारे में शामिल होने गए शिक्षामित्र को रंजिश के चलते परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए कराहे के खौलते तेल में धकेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी अजय सिंह शिक्षामित्र हैं। उनकी परिवार के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार को कंबाइन मशीन से धान की मड़ाई के दौरान परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि दोनों को शांत करा दिया गया। शाम को गांव में एक सामूहिक भंडारा था। दोनों पक्ष भंडारे में शामिल होने गए थे। इस दौरान दोनों आमने सामने हुए और उनके बीच मारपीट होने लगी। धक्का देने से अजय खौलते तेल की कड़ाही में गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए। लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.