प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर फैंसी ड्रेस, रंगोली और दीया सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की प्रभारी काजल पांडेय, प्रियंका यादव और दीया सज्जा की सीमा बिंद और रंगोली प्रतियोगिता के प्रभारी विशाल पटेल, जसवंत यादव रहे। प्रधानाचार्य सुरेश बहादुर यादव ने कहा कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल यह भी पढ़ें- Gangapar News: सेंट पीटर्स स्कूल में बच्चों ने बन...