प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। इलाके के मदाफरपुर में 18 अगस्त को मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र यादव को गोली मारकर उसकी हत्या के आरोपी रिटायर फौजी से पिस्टल छीनने वाले यूपी 112 के सिपाही गोविन्द कुशवाहा को एसपी दीपक भूकर ने गुरुवार को सम्मानित किया। घटना स्थल पर पहुंचे गोविंद कुशवाहा हमलावर की पिस्टल छीनने के बाद घायल को पीआरवी ने मेडिकल कॉलेज ले गए थे। उनके साथ मौजूद एसआई जनार्दन यादव को भी एसपी ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...