प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली मजबूत करने के लिए एसपी दीपक भूकर ने गुरुवार को पुलिस लाइन में यूपी 112 की 4 पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि इन नवीन वाहनों के बेड़े में शामिल होने से जनपद में इवेन्ट रिस्पॉन्स और फुट पेट्रोलिंग की क्षमता में सुधार होगा। इन वाहनों से ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र में पुलिस की पहुंच सुलभ होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, यूपी 112 प्रभारी दौलत यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...