Pratapgarh Kunda News: युवा शक्ति सेवा संघ ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर के बालिवध मेले में आने वाले झांकियों के संचालकों, कलाकारों को मिरगढ़वा चौराहे पर युवा शक्ति सेवा संघ ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। युवा शक्ति सेवा संघ के प्रबंधक शुभम सोनी, अध्यक्ष विमलेश प्रजापति ने मुख्य अतिथि को माला पहना, अंग वस्त्र से सम्मानित किया। उसके बाद प्रदर्शन करने वाली झांकी संचालकों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं को माला पहना, मिठाई, फल, शील्ड, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संघ ने इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय के साथ कई पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित कितया। इस मौके पर राजू प्रजापति, अंकित सोनकर, प्रिन्स जायसवाल, विनोद प्रजापति, सचिन सोनकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.