प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गिरधारी का पुरवा मनगढ़ गांव निवासी धर्मराज निर्मल बेटों संग शहर में रहता है। घर पर उसकी 22 वर्षीय बेटी रोशनी उर्फ सन्नो निर्मल अपनी मां शीला देवी और बहन के साथ रहती थी। शनिवार को वह बकरी चराने गई। लौटी तो किसी बात को लेकर नाराज थी। उसने घर के भीतर जाकर फांसी लगा ली। देर रात तक बाहर नहीं निकलने पर मां भीतर कमरे में पहुंची तो उसका शव फंदे से लटका देखा। आसपास के लोग पहुंचे। उसका शव नीचे उतारा तो उसकी सांस थम चुकी थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: युवती ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...