Pratapgarh Kunda News: युवती और किशोरी भगाने पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी छह जुलाई सुबह करीब 10 बजे किसी काम से निकली तो उसे गांव के ही दो युवक बहला-फुसला कर भगा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर अंकित पटेल, राजेश पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुंडा कोतवाली के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 17 वर्षीय बेटी सात जुलाई को दोपहर बाद दो बजे किसी काम से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दो किशोरियां लापता, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.