Pratapgarh Kunda News: युवती और किशोरी को भगाने में दो पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 19 वर्षीय बेटी 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे खेत की ओर गई थी, उसी समय गोपालगंज जेठवारा निवासी साहुल हेला उसकी बेटी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी साहुल हेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि 25 अगस्त को करीब दस बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। तभी उसे राजूपाल बहकाफुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने राजू पाल निवासी काशीपुर मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.