Pratapgarh Kunda News: युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। मुकदमे की पैरवी के लिए जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को रविवार को चौपई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो लकड़ी के फट्टे (पटरी) और घटनास्थल के पास से एक कारतूस बरामद किया है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी मो. सादाब 21 अगस्त को मुकदमे की पैरवी के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गनईडीह के पास लाल रंग की कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। सादाब जान बचाकर भागा तो गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावरों ने लकड़ी के फट्टे और लाठी से पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की जांच में नवाब अली उर्फ फुल्लन निवासी यहियापुर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.