Pratapgarh Kunda News: युवक पर जानलेवा हमला, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के खनवारी गांव निवासी गिरिजा शंकर पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार नवम्बर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर से संजय गुप्ता की दुकान जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही नवीन तिवारी ने उसको रोक लिया, गाली-गलौच करते हुए बांस बल्ली और रॉड से मारपीट करने लगा। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नवीन तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.