Pratapgarh Kunda News: युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी कस्बा स्थित चकपतेली शाह निवासी मो. नफीस चार अक्तूबर को अपना घर बनवा रहा था। आरोप है कि कार से पहुंचे लोगों ने उसे सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने मामले में मोहल्ले के ही अबू फरदेन उर्फ बाबर, भुलियापुर नगर कोतवाली के हजरत, बेगमवार्ड के मेहताब और 4-5 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.