Pratapgarh Kunda News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गहरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पत्नी और बेटियां दहाड़ें मारकर रोने लगीं। कोहंडौर थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 40 वर्षीय परेश कुमार वर्मा ने मंगलवार सुबह घर के सामने नीम के पेड़ में लोहे के तार से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर एसओ धनंजय राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.