प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सरियावां गांव निवासी राधे यादव के 40 वर्षीय बेटे बलराम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते रविवार शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...