प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। घर से शौच जा रहा युवक पैर फिसलने से नाले में गिरकर मौत हो गई। वह हिस्टीरिया (मिर्गी)का रोगी बताया जा रहा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराज का पुरवा सहिजनी गांव निवासी संजय सरोज का 25 वर्षीय बेटा दीपक सरोज बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। गांव के समीप से निकले दुअर नाले के पास से गुजर रहा था। पैर फिसलने से वह नाले में गिरा पानी में डूब गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ पंकज कुमार राय का कहना है कि संजय सरोज हिस्टीरिया का रोगी था। पानी में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...