Pratapgarh Kunda News: युवक को रोककर पीटा, जान से मारने की धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भांटीखुर्द वार्ड निवासी अवधेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार धरौली गांव में रहता है। 28 जुलाई की शाम करीब आठ बजे उनका बेटा दूध देने के लिए सुभाष डेयरी दाऊदपुर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में धरौली गांव निवासी मोहन उर्फ दीपक मिश्रा ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में युवक को काफी चोटें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.