Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार लोगों के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी राम नरेश सरोज के 17 वर्षीय बेटे अभिषेक सरोज ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। 13 जुलाई को गांव से गए निशान में शामिल होने बाबा हौदेश्वरनाथ धाम गया। वहां साहूमई गांव निवासी राजूसरोज उसे देखते ही गालियां देने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपने तीन साथियों संग मिलकर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित अभिषेक की तहरीर पर पुलिस राजू सरोज को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.