प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थान क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी राहुल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 7 अगस्त को ट्रैक्टर पर सीमेंट लादकर लालाबाजार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए ले जा रहा था। तभी भीड़ में फंस गया, पीछे से आ रहे कार सवार ने जगह देने को कहा। जब उसने आगे जगह नहीं होने की बात कही तो वह अपने साथी के साथ नीचे उतरे। उसे ट्रैक्टर से खींचकर जाति सूचक गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राहुल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आनंद प्रताप सिंह निवासी काटजू नगर कालोनी चांदपुर सलोरी प्रयागराज और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...