Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के चिकवन टोला मोहल्ला हाल पता कांशीराम कालोनी निवासी रईश अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा गुलजार वारिस 23 अक्तूबर को करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले का रहने वाला कल्लू रंजिश में उसके बेटे गुलजार वारिस को लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। घायल के पिता रईश अहमद ने घटना की तहरीर पर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। आरोपी कल्लू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.