प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थानाक्षेत्र के बरौंधा गांव निवासी फूलचन्द्र के 26 वर्षीय बेटे चंदन सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जून की शाम करीब छह बजे वह गांव के जाकिर हुसैन की दुकान पर मुर्गी का गोस्त खरीदने गया था। तभी वहां मौजूद कुछ लोग रंजिशन उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर स्टील की राड से मारने लगे, उसकी बाइक तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच बचाव किया तो उसकी जान बची। आरोपित जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित चंदन की तहरीर पर पुलिस ने आकाश सरोज, मिथुन सरोज व विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिशन युवक को पीटा, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...