प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला/उदयपुर, हिंसं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पार करने के दौरान खेत जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। उधर उदयपुर के राहाटीकर में बोलेरो की टक्कर से बैंककर्मी ने दम तोड़ दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियाईं निवासी 23 वर्षीय राहुल यादव सोमवार सुबह करीब छह बजे खेत जा रहा था। गांव के गुजरे हाईवे पार करते समय रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन भी पहुंच गए। उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: एनएच-20 पर हाइवा से कुचलकर बाइक सवार की मौत,दो रेफर राहुल की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अभी शादी न...