प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। लीलापुर थाने के डीहमेंहदी बाबूगंज निवासी अहमद उल्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 12 अक्तूबर की शाम भाई अरमान, अपने साथी रेहान के साथ बाइक से रामपुर बावली किसी कार्य जा रहा था। लालगंज के शीतलमऊ के पास सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर में भाई अरमान की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...