प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। प्रयागराज के सोंराव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव निवासी श्रीनाथ के बेटे मानसिंह ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि छह सितंबर की रात करीब नौ बजे वह बाइक से लालगोपालगंज की ओर से आ रहा था। बाघराय थाना क्षेत्र के मद्दू का पूरा गांव के पास पहुंचा। चार अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटाकर उसकी बाइक छीनकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...