Pratapgarh Kunda News: युवक की खुदकुशी में आरोपी पत्नी का नहीं लगा सुराग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: युवक के सुसाइड मामले में प्रताड़ना की आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के छाताहार यादव पट्टी गांव निवासी राम हर्ष के 30 वर्षीय बेटे अमरेश सरोज की 13 अक्तूबर की आधी रात को संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। उसके मोबाइल पर मिले वीडियो से स्पष्ट हुआ कि उसने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर अपने तीन बेटों को गले लगाकर जहर खाकर जान दे दी। बताते हैं कि मृतक अमरेश सरोज ने 14 वर्ष पहले कौशाम्बी इलाके की मालती सरोज के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों से तीन बेटे राम, श्याम, रुद्र हैं। लेकिन इस बीच मालती का प्रेम संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से हो गया। घटना को लेकर मृतक के भाई अनिल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मालती, उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.