Pratapgarh Kunda News: युवक और परिजनों को पीटा, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में रंजिश को लेकर पानी डाल रहे युवक से कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिजनों की लाठी-डंडे व सरिया से पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी राहुल मौर्य के मुताबिक 28 अगस्त सुबह करीब आठ बजे वह अपने मकान के पिलर पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर अभयराज मौर्य, विनय मौर्य, नीरज मौर्य, शिवम मौर्य समेत पांच लोग वहां पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल के शोर मचाने पर उसकी बहन माधुरी, भाई अंकित और विपुल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.