Pratapgarh Kunda News: मोबाइल रिकवरी रैंकिंग में बेल्हा पुलिस ने लगाई 34 पायदान की छलांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: जिले की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए जुलाई माह में 34 पायदान की छलांग लगाई है। अप्रैल में 40वें पायदान पर रहने वाला जिले जुलाई में छठवें स्थान पर पहुंच गया। मई माह में जिले की रैंकिंग 21वीं थी। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की टीमों के प्रयास से 953 गायब मोबाइल बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़, 61 लाख, 88 हजार रुपये है। एसपी दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी आलोक कुमर ने शुक्रवार को सई काम्प्लेक्स में बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.