प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मोबाइल टावर में डिवाइस लगाकर कर्मचारी डीजल चोरी करता था। उक्त डिवाइस की वजह से आग लग गई जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ। कंपनी के मैनेजर ने मानधाता पुलिस को उक्त तहरीर देते हुए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी में एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। कंपनी के स्टेट मैनेजर प्रयागराज निवासी संजय सिंह ने मानधाता थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी में कार्यरत टेक्नीशिएन कंपनी की जानकारी के बिना ही साइट पर अवैध डिवाइस लगाकर डीजल चोरी करता था। इस चोरी के लिए डीजी में अनाधिकृत तरीके से कैपेसीटर लगा दिया। इसी कारण डीजी में आग लग गई, जिससे कंपनी को आर्थिक क्षति हुई है। मानधाता एसओ धनंजय राय ने बता...