Pratapgarh Kunda News: मोबाइल चोरी के मामले में संदिग्ध से पूछताछ
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। छह माह पहले गायब हुए मोबाइल फोन के मामले में पहचान होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस एक संदिग्ध को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव निवासी विकास चौरसिया के अनुसार, करीब छह माह पहले उसका मोबाइल फोन गायब हो गया था। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विकास ने बताया कि दो दिन पहले गांव का ही एक व्यक्ति उसे मोबाइल फोन के साथ दिखाई दिया। मोबाइल की पहचान होने पर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को कोतवाली ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.