Pratapgarh Kunda News: मोबाइल की किस्त का तकादा करने पर महिला को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी नाजिया के पति मिजाज अहमद ने रिश्तेदार अमेठी निवासी हसन के लिए अपने नाम पर मोबाइल फाइनेंस कराया था। आरोप है कि फाइनेंस कराने के बाद वह किस्त जमा नहीं कर रहा था। नाजिया ने किस्त जमा करने या मोबाइल वापस करने के लिए कहा तो 14 सितंबर की दोपहर हसन के भाई आबिद, आदिल उसके घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत करने को लेकर मारापीटा। नाजिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.