Pratapgarh Kunda News: मोपेड पाकर खिला दिव्यांग का चेहरा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। बेंती राजभवन में गुरुवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से दिव्यांग महिला को मोपेड दी गई। कुंडा ब्लॉक के रैयापुर गांव निवासी रोहित सरोज की दिव्यांग पत्नी सुशीला सरोज को बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने मोपेड की चाबी सौंपी। मोपेड पाकर दिव्यांग महिला का चेहरा खिल गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख बिहार रामचन्द्र सरोज, बाबागंज प्रमुख रामयश, डेरवा चेयरमैन कुंवर बहादुर पटेल, विजय पांडेय, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.