Pratapgarh Kunda News: मैकेनिक ने ट्रक मालिक को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुआर निवासी मकसूद ने अपने ट्रक की भुपियामऊ के गैराज पर मरम्मत कराई। तीन लाख रुपये देने के बाद भी ट्रक की मरम्मत ठीक से नहीं हुई। वह ट्रक लेने गया तो मैकेनिक और रुपये मांगने लगा। इसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी और मैकेनिक, उसके बेटे ने मकसूद को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मैकेनिक विनोद विश्वकर्मा और उसके बेटे अंकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.