Pratapgarh Kunda News: मेला देखने गए चाचा-भतीजे की पिटाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। मेला देखने गए चाचा भतीजे की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्षपुर कोटवा गांव निवासी तेजभवन वर्मा पुत्र देवतादीन ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि 27 अक्तूबर को वह अपने चाचा राम स्वरूप के साथ पड़ोस के गांव नया पुरवा रंगौली में मेला देखने गया था। इसी बीच शाम को गांव के अमन पुत्र रज्जन, राम सिंह पुत्र ददई, गुलाब पुत्र राम प्रकाश आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से दोनों की पिटाई कर दी। इसमें चाचा के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर सभी तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.