Pratapgarh Kunda News: मेन लाइन में फॉल्ट से दो घंटे गुल रही बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। भुपियामऊ ट्रांसमिशन से शहर के रूपापुर, बाबागंज उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवीए की मेन लाइन में सोमवार शाम फॉल्ट निकल आया। पेट्रोलिंग के बाद जेई सहित अन्य कर्मचारियों ने एक घंटे में फॉल्ट की खोजबीन की। मेन आपूर्ति के पोल की डिस्क, जंफर बदलने के बाद दोनों उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली गुल रहने से चौक, स्टेशन, विवेक नगर, पंजाबी मार्केट, जोगापुर, देवकली, पूरे नरसिंहभान, गोपालपुर, रूपापुर के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.