प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से खाखापुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित रही। इससे सोमवार रात से मंगलवार दोपहर बाद तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शेखपुर विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन सोमवार रात 11 बजे ब्रेकडाउन हो गई। इससे जुड़े सुल्तानपुर, बोर्रा, कहला, कली मुरादपुर, कतरौली, बेहदौल खुर्द, विरईपुर, गोसेपुर,मसौली, नईकोट, गांधी बाजार, शुरुआमिश्रपुर, भुजैनी, कनेवरा, डिघवट आदि गांवों में अंधेरा छा गया। मंगलवार सुबह से दोपहर तक हो रही बारिश के कारण फॉल्ट दूर करने में समस्या हुई। दोपहर बाद बारिश बंद हुई तो फॉल्ट दूर कर अपराह्न करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश और तेज हवा से 25 गांवों की बिजली रातभर गुल, सुबह 11 बजे बहाल जेई खाखापुर म...