प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में मेडिकल कॉलेज रोड से जाम की समस्या को दूर रखने के लिए मंगलवार को नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान चला। बुलडोजर से हुई कार्रवाई के दौरान गुमटी के दुकानदारों की टीम के अधिकारियों से बहस हुई, कई दुकानदारों ने हंगामा किया। 20 दुकानों को बुलडोजर से धकेलने के बाद चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंगलवार दोपहर के समय नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पंद्रह कर्मचारी, एक बुलडोजर, चार वाहनों के साथ राजापाल चौराहे से मेडिकल कॉलेज रोड के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जाम की समस्या को दूर रखने के लिए डीएम अभिषेक पांडेय, ईओ राकेश कुमार ने अभियान चलाने का आदेश भी दिया है। एक बैंक शाखा के आसपास नाली, नाला सहित प्रमुख सड़क की पटरी तक लगाई गई 20 गुमटी की ...