Pratapgarh Kunda News: मेगा विधिक सहायता शिविर एक नवम्बर को
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक सशक्तीकरण, पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक नवम्बर को तुलसीसदन (हादीहाल) में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगेगा। शनिवार को शिविर की तैयारियों के सम्बन्ध में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि एक नवम्बर को जिला जज की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगेगा। शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित अन्य पात्र वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.