प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नवरात्र में पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से सई नदी पुल के बगल तालाब बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। उक्त स्थल का निरीक्षण मंगलवार शाम करीब सात बजे डीएम अभिषेक पांडेय ने किया। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार सदर ओमप्रकाश के साथ निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्याप्त कर्मचारी और पुलिस के जवान तालाब पर तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं को नदी के किनारे जाने से रोका जाए जिससे कोई हादसा न हो। इस दौरान पालिका ईओ राकेश कुमार, मूर्ति विसर्जन समिति के विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...