Pratapgarh Kunda News: मूर्ति विर्सजन के लिए सई घाट पर बनाया गया अस्थायी तालाब
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर से गुजरे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग किनारे सई पुल के नीचे एसटीपी प्लांट के पास दुर्गा प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए अस्थायी तालाब बनाया गया है। नगर पालिका ने 10 कर्मचारियों के साथ दो विभागीय जेसीबी मशीनों की मदद से विर्सजन तालाब से गंदगी को हटवाने के बाद मिट्टी का समतलीकरण कराया है। मोटर पंप की मदद से इसी तालाब में नदी का पानी एकत्रित कराया जाएगा। तालाब के दो प्वाइंट पर मूर्ति विर्सजन के लिए अस्थाई प्लेटफार्म बनाए गए हैं। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विर्सजन स्थल के मार्ग के किनारे झाड़ियों की सफाई कराई गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विसर्जन स्थलों पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.