प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुवंसा के चरिया वार्ड नंबर-2 स्थित मुसहर बस्ती का मंगलवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस्ती में आवास, पेयजल, भोजन और आवागमन के लिए रास्ते समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। मुसहर बस्ती के समग्र विकास के लिए संचालित पायलट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस पायलट प्रोजेक्ट की पहल वर्ष 2024 में सुवंसा के नौडेरा निवासी सुनील पांडेय ने की थी। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मुलाकात कर मुसहर बस्ती के लोगों को बेहतर आ...