Pratapgarh Kunda News: मुरैनी को हराकर प्रतापगढ़ ने जीता कबड्डी का खिताब
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़ की टीम ने मुरैनी को हराकर कबड्डी का खिताब अपने नाम कर लिया। सांगीपुर के मुरैनी में माता प्रसाद गुप्ता स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। दिन रात के मैच में रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, अमेठी जिले की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अनीस सिंह परिहार, आलोक सिंह और अभिमन्यु सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सेमीफाइनल मुकाबले में मुरैनी ने सांगीपुर और प्रतापगढ़ की टीम ने अमेठी को हराया। फाइनल मुकाबले में प्रतापगढ़ ने मुरैनी को 22/17 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक अनिल गुप्ता, लोकेश प्रताप सिंह और विजय सोनी ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पांच हजार की धनराशि, ट्रॉफी संयुक्त रूप से दी। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.